पारे में उतार-चढ़ाव के बावजूद ठंड का असर बरकरार है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के चलते एक बार फिर से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। आने वाले दिनों में भी उच्चतम तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री का अंतर है। इसलिए सुबह और रात में मौसम ठंडा बना रहता है। वहीं दोपहर में तीखी धूप के कारण तापमान बढ़ जाता है। वहीं गुरुवार देर शाम आसमान में काले बादल नजर आए। हालांकि सुबह से मौसम पूरी तरह साफ था।