मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने कन्नौद की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में दीप प्रज्वलित तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान 3 चरणों में आयोजित होगा, जिसका पहला चरण 12 अगस्त तक चलेगा।

दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। इस बार टीकाकरण यू विन पोर्टल के माध्यम से किया जावेगा। पहली बार टीकाकरण कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

विकासखंड अंतर्गत पहले चरण में विभिन्न ग्रामों में 196 टीकाकरण सत्र आयोजित कर लगभग 950 बच्चों एवं 101 गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जावेगा। शुभारंभ के अवसर पर विधायक श्री शर्मा द्वारा आमजन तथा बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को मिजल रूबेला एवं अन्य बीमारियों से बचाव हेतु टीका लगवाने की अपील की।

व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए क्लिक करें

व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए क्लिक करें