अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रतलाम मंडल के 16 स्टेशनों को शामिल किया, जिसमें देवास का स्टेशन भी शामिल है। पहले फेज में यात्री प्रतीक्षालय, पुरुष, महिला, दिव्यांग टॉयलेट, प्रवेश द्वार व बुकिंग एरिया में सुधार किया जाएगा। पोर्च, सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के साथ पिक एंड ड्रॉप लेन में सुधार होगा। पार्किंग एरिया को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा। दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों के लिए सेपरेट पार्किंग सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। स्टेशन के मेन साइड के अतिरिक्त दूसरी ओर सेकंड एंट्री गेट को भी विकसित किया जाएगा।